Garhwa : सोन नदी के बाढ़ में फंसे 40 लोग, राहत कार्य जारी…

Garhwa : गढ़वा जिले के केतार प्रखण्ड के लोहरगढ़ और मेरौनी गांव के पास स्थित सोन नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिसके बाद झारखंड बिहार के करीब 40 लोग नदी में फंस गए। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम बचाव एवं राहत कार्य में जुट गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर सही सलामत वापस ला रहे हैं।

बाढ़ के बीच में फंसे थे 40 लोग

इस बाढ़ में झारखण्ड के 18 और बिहार के 22 लोग फंसे हुए हैं। घटना की सूचना के बाद पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव, नगर उंटारी एसडीओ, एसडीपीओ और पुलिस प्रशासन की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई थी। इसके साथ ही  सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में हाथ बढ़ाया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : शादी का झांसा देकर यौन-शोषण, युवती पहुंची थाना…

बता दें कि तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच गढ़वा और बिहार के बीच सोन नदी में अचानक उफान आ गई और फिर नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई थी जिसके बाद करीब 40 लोग इस बाढ़ में फंस गए थे। बाढ़ आने के बाद प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने आम नागरिको को नदी के तटीय इलाके में जाने से मना किया है।,

 

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...

Godda Crime News: ससुराल पहुंचने से पहले युवक पर हमला, जानिए...

Godda Crime News: रविवार शाम झारखंड के गोड्डा ज़िले से एक युवक पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। युवक मोटरसाइकिल से...