7 अगस्त को झारखंड कैबिनेट की होगी बैठक

रांची. खबर राजधानी रांची से है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अगस्त को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर चार बजे से शुरू होगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने दी है। बताया जा रहा है कि इसमें कई अहम प्रस्तावों पर फैसले लिये जा सकते हैं।

7 अगस्त को झारखंड कैबिनेट की बैठक

झारखंड कैबिनेट बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने बताया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार दिनांक 07 अगस्त को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बता दें कि, 24 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। इस बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के साथ अन्य विभाग के मंत्री मौजूद थे। इसमें श्रावणी मेला की विधि व्यवस्था के लिए 27 अस्थाई मेला ओपी और 17 अस्थाई ट्रैफिक आउट पोस्ट 19 अगस्त 2024 तक के लिए स्वीकृति की गयी थी। साथ ही वित्त विभाग के तहत राज्य सरकार के मंत्री और पदाधिकारी के लिए मोबाइल क्रय और रिचार्ज कूपन की अधिसीमा को लेकर भी फैसले लिये गये थे।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...