नवादा: नवादा में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार का 69वां जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम भाजपा अति पिछड़ा सेल के पूर्व अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 69 पौधे लगाए और पर्यावरण के हित में पौधरोपण का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
इस दौरान अति पिछड़ा सेल के पूर्व अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि मंत्री डॉ प्रेम कुमार के 69वें जन्मदिन के अवसर पर 69 पौधा रोपा गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से भी पौधरोपण का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण करा रहे हैं । 09 लाख पौधे केवल नवादा जिले के विभिन्न हिस्सों में लगाए जाएंगे। जिस कारण ही उनके जन्मदिन को पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- डीएम ने DPRO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मिली कई वित्तीय अनियमितताएं
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
Nawada Nawada
Nawada
Highlights


