दागी IAS संजीव हंस की गि’रफ्तारी पर फैसला आज

पटना : दागी IAS संजीव हंस की गिरफ्तारी पर फैसला आज आने वाला है। रेप मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। पिछले दिनों बिहार सरकार ने पद से हटाया था। महिला के आरोपों के बाद संजीव हंस ने पटना हाईकोर्ट से राहत की मांग की थी। हाईकोर्ट ने संजीव हंस को तत्काल तो राहत दे दी थी लेकिन दलीलों पर सुनवाई चल रही थी। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसले की तारीख छह अगस्त को निर्धारित की गई थी। आज लिस्ट में केस जजमेंट के लिए पहले नंबर पर है।

दागी IAS संजीव हंस पर फैसला आज :

दागी IAS संजीव हंस और गुलाब यादव ने पटना हाईकोर्ट में रूपसपुर थाना में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के लिए क्रिमिनल रिट याचिका दायर की थी। पटना हाईकोर्ट में आईएएस संजीव हंस की ओर से दायर याचिका की सुनवाई इसी साल जून महीने में हुई। सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला की तरफ से एडवोकेट ने सीआरपीसी 340 के तहत याचिका दायर की थी। इसलिए कोर्ट ने उस दिन फैसला नहीं सुनाया और इसे सुरक्षित रख लिया। इधर फैसला आने से पहले ही सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया है।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार का एक्शन, प्रधान सचिव के पद से मुक्त हुए IAS अधिकारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...