पूर्व IAS Officer संजीव हंस की पत्नी निकली ED कार्यालय से, चली लंबी पूछताछ

पटना: बिहार की राजधानी पटना में स्थित ईडी कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व आईएएस अधिकारी संजीव हंस की पत्नी मोना हंस पहुंची। ईडी कार्यालय में मोना हंस से घंटों पूछताछ की गई। ईडी ने उन्हें नोटिस दे कर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। संजीव हंस की पत्नी अपने भाई के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थी वहीं पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी भी पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंची थी। कई घंटे तक मोना हंस से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद मोना हंस ईडी कार्यालय से बाहर निकल गई।

फ़िलहाल मामले में ईडी के अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया है। बता दें कि ईडी ने आय से अधिक संपत्ति  और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव हंस के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामले  की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में संजीव हंस के साथ ही पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है। अभी दो दिन पहले भी संजीव हंस के करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी कर करीब साठ करोड़ रूपये के शेयर, 16 लाख रूपये की विदेशी मुद्रा और 23 लाख रूपये नकद बरामद किया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार बनेगा IT Hub, अब तक 1500 करोड़ से अधिक के निवेश…

IAS Officer IAS Officer IAS Officer

IAS Officer

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...