Advertisment

सिपाही भर्ती पेपर लीक : ठगी करने वाला गिरफ्तार

गया : साइबर थाना पुलिस ने सिपाही भर्ती-2024 का पेपर लीक के नाम पर पांच-पांच रुपए की ठगी करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी ने अब तक 45 लड़कों से पांच रुपए की ठगी की थी। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते दिनों कुछ लोगों ने साइबर थाने में शिकायत की थी कि सोशल मीडिया के माध्यम से सिपाही भर्ती 2024 का पेपर लीक करने के नाम ठगी की जा रही है। इस बात की जांच की गई तो मामला सही पाया गया।

इस पर डीएसपी साइबर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने मामले की जांच की डुमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू कुमार की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गुड्डू कुमार पहले एक वाट्सएप ग्रुप बनाया फिर उसका लिंक फेसबुक पर डाल दिया। साथ ही उसमें यह सूचना दी गई कि सिपाही भर्ती 2024 में होने वाली परीक्षा का लीक पेपर चाहिए तो ग्रुप जुड़िए। इस पर कुल 45 लड़के ग्रुप से जुड़े। ग्रुप से जुड़ने वालों से 500 -500 रुपए लिए गए थे। साथ ही उन्हें बताया गया था कि लीक पेपर समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उसके लिए अलग से बात होगी। एसएपी ने बताया कि इस मामले में तेजी से साइबर पुलिस छानबीन कर रही है। अब तक ठगी मामले में एक ही युवक का नाम जांच में आया है जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़े : एयरटेल कार्यालय लूटकांड : 2 अपराधी गिरफ्तार, 14 लाख बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...