एयरटेल कार्यालय लूटकांड : 2 अपराधी गिरफ्तार, 14 लाख बरामद

गया : गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में शनिवार को एयरटेल कार्यालय में घुसकर मैनेजर को गोली मारकर 14 लाख रुपए लूटे जाने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए 14 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया।

सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर में शेरघाटी थाना क्षेत्र के नए बाजार में एयरटेल कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने वहां के मैनेजर को गोली मारकर 14 लाख रुपए लूट लिए गए थे। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास रहे 14 लाख रुपए भी बरामद किया गया है। वही एक अपराधी भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है। जल्द ही फरार अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल मैनेजर को कमर में गोली लगी थी, फिलहाल में खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़े : लूटने वाला गिरोह का गया पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...