धनबादः बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में बिरसा मुंडा पार्क के पास एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर झरि प्रसाद पर अपराधियों ने तोबड़तोड़ गोलियों की बौछार की.
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने झरि प्रसाद से छिनतई की कोशिश की. विरोध करने पर झरि प्रसाद पर गोलियों की बौछार कर दी गई. झरि प्रसाद को 5 गोलियां लगी है. गंभीर रुप से घायल अवस्था में अशर्फी अस्पताल में भर्ती में भर्ती करवाया गया है.
डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्टः राजकुमार
अस्पताल के कैदी वार्ड में पहुंचे कैदी ने कैसे मचाया उत्पात जानिये,,,,,


















