बागमती नदी की उपधारा में नाव पलटी, हादसे में 2 लोग लापता

खगड़िया : खगड़िया में बागमती नदी की उपधारा में नाव पलटी है। हादसे में दो लोगों के लापता होने की जानकारी है। जिले के मानसी थाना इलाके में ये घटना घटी है। पशुपालकों से भरी एक छोटी नाव हादसे का शिकार बनी। मिली जानकारी के अनुसार, नाव में सवार होकर एक दर्जन से अधिक लोग नदी के दूसरी ओर जा रहे थे। उनमें कुछ पशुपालक थे जो चारा लेने जा रहे थे जबकि परवल तोड़ने भी कुछ लोग जा रहे थे। पानी में कुछ दूर जाते ही नाव पलट गई। दो लोग इस हादसे में लापता हैं जिनकी खोज की जा रही है।

बताया जा रहा कि नाव पर सवार होकर कई किसान व पशुपालक दियारा जा रहे थे। नाव जैसे ही कुछ दूर बढ़ी तो अनियंत्रित हो गई। नाव बागमती की उपधारा में डूब गई। जिससे नाव पर सवार लोगों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोग नदी में तैरकर अपनी जान बचाने लगे, लेकिन दो लोग नदी में ही डूब गए और लापता हो गए। अधिकतर लोग बाहर आ गए लेकिन एक महिला व एक युवक अभी भी लापता है। दो लापता में एक महिला है जिसकी पहचान आमला देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि एक युवक भी लापता है। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग नाव पर सवार होकर परवल तोड़ने दियारा क्षेत्र जा रहे थे। मानसी के खिड़निया घाट की घटना पर हादसा हो गया।

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : फर्जीवाड़े मामले में 2 लोग गिरफ्तार

यह भी देखें : 

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

Palamu DC Birthday Celebration: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ...

Palamu DC Birthday Celebration: पलामू के ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ़ निजी तौर पर मनाने के बजाय,...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...