Advertisment

 विधायक समीर महंती के चुनाव खर्च पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

विधायक समीर महंती ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया

जमशेदपुर:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक समीर महंती को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस में आरोप है कि महंती ने हालिया लोकसभा चुनाव में निर्धारित 95 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं। यह मामला महंती द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे पर लगाए गए आरोपों के बाद उलझता दिख रहा है।

महंती ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया था कि दूबे ने प्रति बूथ छह हजार रुपये के हिसाब से 25 लाख रुपये बंटवाने के बजाय केवल चार हजार रुपये ही वितरित किए और बाकी पैसे हड़प लिए। महंती का कहना था कि यह पैसे हर बूथ पर पूरी तरह से नहीं बांटे गए और इस तरह की कथित भ्रष्टाचार की शिकायत उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से की थी।

महंती द्वारा लगाए गए आरोपों से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी। अब चुनाव आयोग ने महंती को नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उन्होंने चुनाव खर्च के विवरण में 78,41,440 रुपये का ब्योरा क्यों प्रस्तुत किया जबकि निर्धारित सीमा 95 लाख रुपये है।

विधायक समीर महंती :नोटिस मिलने के बाद, महंती ने आरोपों से जुड़े सभी दस्तावेजों को फर्जी करार दिया है और इस पर विरोध जताया है। चुनाव आयोग का कहना है कि अगर महंती ने अपने चुनाव खर्च को वास्तविक खर्च से कम दिखाया है, तो उन्हें चुनावी भ्रष्टाचार के मामले में दोषी माना जा सकता है और इसके परिणामस्वरूप आगामी चुनावों में अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है।

विधायक समीर महंती ने आरोपों और लेटरपैड की फर्जीवाड़े की बात उठाते हुए कानूनी कार्रवाई के बजाय सिर्फ चुनाव आयोग को ही जवाब दिया है। अब यह सवाल उठता है कि महंती ने इस मामले में थाने में शिकायत क्यों नहीं की और कानूनी कदम क्यों नहीं उठाए।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...