चुनाव आयोग ने कांग्रेस की ईवीएम संबंधी आरोपों को किया खारिज, दिया 1642 पृष्ठों का जवाब

डिजीटल डेस्क : चुनाव आयोग ने कांग्रेस की ईवीएम संबंधी आरोपों को किया खारिज, दिया 1642 पृष्ठों का जवाब। हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कई क्षेत्रों में ईवीएम की शिकायत की थी। उसमें ईवीएम की बैटरी को लेकर भी शिकायत शामिल थी।

चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के कांग्रेस के आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताकर खारिज कर दिया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने 1642 पन्ने का जवाब देते हुए कांग्रेस से इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह भी किया है।

कांग्रेस के सभी आरोपों को चुनाव आयोग ने बताया बेबुनियाद

हरियाणा चुनाव में ईवीएम को लेकर कांग्रेस के तमाम आरोपों को अब चुनाव आयोग ने 1642 के जवाब में कहा है कि राजनीतिक दल की ओर से लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पार्टी को ऐसे गैर जिम्मेदाराना आरोपों से बचना चाहिए।

आयोग ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव दर चुनाव निराधार आरोपों से दूर रहने के लिए पत्र भी लिखा है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस से आग्रह किया कि मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप सार्वजनिक अशांति, अशांति और अराजकता का कारण बन सकते हैं।

पिछले एक साल में 5 विशिष्ट मामलों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी से उचित परिश्रम करने और बिना किसी सबूत के चुनावी कार्यों पर आदतन हमलों से बचने के लिए कहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और कांग्रेस के दो जिम्मेदार पदाधिकारियों की फोटो।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और कांग्रेस के दो जिम्मेदार पदाधिकारियों की फोटो।

कांग्रेस के आरोपों वाले हरियाणा के 26 विधानसभा क्षेत्रों की आयोग ने की जांच

कांग्रेस की ईवीएम संबंधी शिकायत एवं आरोपों को खारिज करने के क्रम में चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की ओर से जिन 26 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर सवाल उठाए गए थे उन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों ने गहनता से जांच कर सत्यापन भी किया। उसमें चुनावी प्रक्रिया में कोई भी गलती नहीं मिली।

उन क्षेत्रों में जो भी कदम उठाए गए वो कांग्रेस उम्मीदवारों या फिर एजेंटों की निगरानी में किया गया था। चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी भेजे जवाब भेजे में 1642 पृष्ठों के साक्ष्य भी संलग्न किया है।

उन साक्ष्यों में बताया गया है कि ईवीएम में बैटरी डालने से लेकर 7-8 दिनों वोटों की गिनती खत्म होने तक हर कदम पर कांग्रेस उम्मीदवारों के अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहे हैं। इसलिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितता को लेकर कांग्रेस पार्टी की सभी शिकायतों को भी खारिज करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संग लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संग लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

ईवीएम की बैटरी को लेकर कांग्रेस के आरोपों का भी चुनाव आयोग ने दिया सिलसिलेवार जवाब

चुनाव आयोग ने इसी क्रम में ईवीएम में बैटरी डिस्प्ले की स्थिति के बारे में कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से बेतुकी बात बताया है। साथ ही उस आरोप को खारिज करते हुए चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि बैटरी वोल्टेज और क्षमता का ईवीएम के वोट गिनती, संचालन या फिर सुरक्षा से कोई संबंध नहीं होता है।

ईवीएम पर बैटरी की स्थिति के बारे में डिस्प्ले जानकारी तकनीकी टीमों की सहायता करने की एक सुविधा है। यह कहना कि बैटरी का लेवल मतदान परिणामों को प्रभावित कर सकता है पूरी तरह से बेतुका है।

चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर गलत धारणा बनाने और गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाने को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी है। साथ ही साथ चुनाव आयोग ने ईवीएम को लेकर अदालती फैसलों के बारे में भी बताया है जिसमें तमाम जांच से गुजरने के बाद ईवीएम ने अपना विश्वास हासिल किया है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...