16 अगस्त को भाजपा के मंडल अध्यक्षों की होगी बैठक, दिग्गज नेता होंगे शामिल

रांची. 16 अगस्त को प्रदेश भाजपा के मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी। यह बैठक कार्निवाल बैंक्वेट हॉल, हरमू रोड में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे और मंडलाध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक झारखंड विधानसभा चुनाव को मध्यनजर की जा रही है।

भाजपा के मंडल अध्यक्षों की होगी बैठक

प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल होंगे और मंडल अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे।

बता दें कि, इस साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे पहले यहां विधानसभा चुनाव होना है। इसको लकेर अभी से ही राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गया है। इस बीच 16 अगस्त को बीजेपी मंडलाध्यक्षों की बैठक होगी।

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...