विकास के लिए अगर हमने CM को किया हाईजैक तो…, भाजपा की बैठक के बाद बोले…

पटना: राजधानी पटना में स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि बैठक में आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर बैठक की गई। बैठक के पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि भाजपा निरंतर बैठक और चिन्तन करने वाली पार्टी है। हमारे लिए राष्ट्र सबसे ऊपर है और इसी कड़ी में आज एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। CM CM CM CM CM CM CM 

उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने तेजस्वी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे कुछ भी हो जाये बिहार की जनता देश और राज्य को लूटने वाले तेजस्वी और राहुल गांधी को सत्ता में पुनः नहीं लाएगी। देश ने 1950 का दौर देखा है जब देश में राजीव गांधी और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थे उस समय देश की क्या स्थिति थी। अगर बिहार की बात करते हैं तो माता पिता के शासनकाल को भी उन्हें याद करना चाहिए जब राज्य में दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

वहीं भाजपा कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हरी सहनी ने कहा कि भाजपा में निरंतर बैठकों का दौर चलते रहता है। आज की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी के सीएम नीतीश को हाईजैक करने के आरोप पर कहा कि अगर हमने बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री को हाईजैक किया है तो यह तो अच्छी बात है। जब नीतीश जी तेजस्वी के साथ थे तब वे लोग क्या कर रहे थे, आज नीतीश कुमार हमारे साथ हैं तो डबल इंजन की सरकार में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें– JDU प्रवक्ताओं व मीडिया सेल के अध्यक्षों के दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ, पहुंचे कई बड़े नेता… 

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...