Advertisment

सीएम हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप विजेता झारखंड टीम की सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 63वें अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन झारखंड टीम की खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका वर्ग की विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों से कहा कि आपकी यह उपलब्धि समस्त झारखंडवासियों को गर्व का अनुभूति कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने एक चैंपियन टीम के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर दिखाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उपस्थित सभी बालिका खिलाड़ियों को मुंह मीठा कराकर उनका हौसला अफजाई की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, आगे भी आप मेहनत इसी तरह जारी रखें और राज्य का नाम रोशन करते रहें। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बैग प्रदान किया।

इस अवसर पर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, अंडर -17 बालिका वर्ग फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों में अमीषा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, प्रियतम तिर्की, क्रांति उरांव, मैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, एवलिन कुजूर, सोनामती होरो, पूनम कुमारी, टीम कोच सोमनाथ सिंह, सुशील वर्मा, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर, मोटिवेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...