Breaking: सीबीआई के समक्ष हाजिर हुए आरजी कर अस्पताल के पदाधिकारी, पूछताछ शुरू

डिजीटल डेस्क : Breakingसीबीआई के समक्ष हाजिर हुए आरजी कर अस्पताल के पदाधिकारी, पूछताछ शुरू। कोलकाता निर्भया कांड के रूप में देश में चर्चा का केंद्र बने मेडिकल छात्रा के रेप और मर्डर के मामले की जांच में जुटी सीबीआई के काम में गुरूवार को भी तेजी दिखाई दी।

सीजीओ कांप्लेक्स में सीबीआई के दफ्तर में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजय वशिष्ठ, चेस्ट रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अरुणाभ दत्त चौधरी और फॉरेंसिंक मेडिसिन विभाग की एक प्राध्यापिका भी पूछताछ के लिए हाजिर हुए। इनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है।

पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में कोलकाता पुलिस के उस टाला थाना के प्रभारी हाजिर हुए हैं जिसके क्षेत्र में आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल आता है। थाना प्रभारी अपने साथ रेप और मर्डर की घटना से संबंधित कुछ दस्तावेज भी अपने साथ लेकर सीबीआई अधिकारियों के पास पहुंचे हैं।

सीबीआई अधिकारियों की ओर तत्काल इस बारे में कुछ भी बताए जाने से इंकार कर दिया गया। सिर्फ इतना ही जवाब मिला कि जांच अभी जारी है।

सीबीआई के सवालों से छूटे अस्पताल पदाधिकारियों के माथे से पसीने, जवाब देने में हकलाए तीनों

अस्पताल से पहुंचे पूर्व एवं मौजूदा पदाधिकारियों से पूछताछ जारी है कि घटना के समय, पहले और बाद में कहां थे, घटना के संबंध में उनकी ओर से क्या-क्या कदम उठाए गए, घटना के संबंध में उन पर उठ रही उंगलियों की कुछ तो वजह होगी, घटना के संबंध में उनकी अपनी सफाई क्या है, घटना के लिए वे किसे दोषी मानते हैं एवं घटना के संबंध में शुरू में अस्पताल प्रशासन की ओर से क्यों आत्महत्या की बात कही गई एवं क्यों मृतका के माता-पिता को तब तक परिसर में बैठाए रखा गया जब तक सीएम ममता बनर्जी ने सीधे हस्तक्षेप नहीं किया।

बताया जा रहा है कि सीबीआई अधिकारियों के एक के बाद एक पूछे जा रहे सवालों से अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के माथे पर पसीने आ गए और जवाब देने के क्रम में वे हकलाने की स्थिति में थे। सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें संयत होकर शांत चित्त से पूछे जा रहे सवालों का जवाब रिकार्ड करवाने को कहा। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ का क्रम जारी रहने की सूचना है।

सीबीआई ने मृत छात्रा के चार साथी चिकित्सकों से पूछताछ की

सीजीओ कांप्लेक्स में सीबीआई के बुलाए जाने पर पूछताछ के लिए मृत मेडिकल छात्रा के चार सहपाठी चिकित्सक भी हाजिर हुए। इन सभी से अलग-अलग सीबीआई अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में उनकी ओर से जानकारी प्राप्त करने के साथ की अपनी ओर से कई बिंदुओं पर जाहिर की गई शंका पर भी उनके विचारों को रिकार्ड किया।

पूरी घटना के पीछे चारो सहपाठियों से यह भी जानने का प्रयास सीबीआई अधिकारियों का रहा कि पूरे प्रकरण के पीछे कहीं कोई साजिश या साजिशकर्ताओं की चाल रही तो वह कैसे एवं उस संबंधी क्या -क्या क्लू हो सकते हैं, आदि। सीबीआई अधिकारियों ने घटना के संबंध मृतका के सहपाठियों से हर संदिग्ध पहलू को भी जानने का प्रयास किया जो उनके दिमाग में लगातार कौंध रहे हैं और जिन्हें लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

सीबीआई अधिकारियों का पूरा प्रयास है कि जांच के क्रम में कोई एंगल छूट ना जाए, इस लिए हर पहलू के बारे में तलब किए गए लोगों से जानकारी लेने का प्रयास जारी है।

गुरूवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं नईं प्रिंसिपल का मेडिकल विद्यार्थियों ने घेराव किया।
गुरूवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं नईं प्रिंसिपल का मेडिकल विद्यार्थियों ने घेराव किया।

जूनियर डॉक्टरों ने फिर से कार्य बहिष्कार का किया ऐलान, अस्पताल पहुंचीं प्रिंसिपल का हुआ घेराव

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई घटना के बाद फेडरेशन आफ रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन (फोरिडा) ने फिर से हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। डॉक्टरों की इस घोषणा के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की आशंका है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इस बीच बीते आधी रात को हुए तांडव के के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में नियुक्त नई प्रिंसिपल सुहृता पॉल मौके पर पहुंचीं तो उन्हें प्रदर्शनकारी मेडिकल छात्र छात्राओं ने घेर लिया।

प्रदर्शनकारी मेडिकल छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि बीते आधी रात को उत्पातियों के हमले के दौरान पुलिस वाले भी डर कर भाग गए थे जिससे प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के जान पर बन आई थी और किसी के साथ कुछ भी हो सकता था।

प्रिंसपिल ने आश्वस्त किया कि अब से सारे हालातों पर वह निजी तौर पर निगरानी रखेंगे और पूरा प्रयास होगा कि छात्र-छात्राओं की मांग के अनुरूप उन्हें कार्रवाई के मार्फत संतुष्ट किया जा सके।

कोलकाता निर्भया कांड की मृतका के घर पहुंचीं सीबीआई

गत शुक्रवार तड़के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेप और मर्डर का शिकार हुई छात्रा के घर गुरूवार दोपहर सीबीआई की टीमें पहुंची। सीबीआई ने इस मामले में 3 नए संदिग्धों को पूछताछ के लिए तलब किया है। साथ ही घटना के समय मृत छात्रा के साथ अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर रहे दूसरे जूनियर डॉक्टरों समेत अन्य से भी सीबीआई ने पूछताछ की है।

तत्काल सीबीआई के अधिकारियों ने किसी भी निर्णय पर पहुंचने से इंकार किया है और बताया है कि जांच जारी है और जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा। फिलहाल सीबीआई अधिकारी मृत छात्रा के मृत माता-पिता से बातचीत कर पूरी घटना के बारे में उनकी बातों को जानने में जुटे हैं ताकि अब तक के जांच में सामने आए तथ्यों व साक्ष्यों में आरोपी या आरोपियों के बारे में कुछ ठोस क्लू मिल सके।

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्रों के बीच पहुंचे राज्यपाल और धैर्य से सुनी सारी बात

राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरूवार की सुबह अचानक तांडव स्थल यानी आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे और बीते आधी रात को मचे तांडव के बाद के हालात का जायजा लिया। साथ ही छात्रा की मौत के बाद से परिसर में आंदोलन कर रहे मेडिकल विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनसे सीधी बातचीत भी की।

मेडिकल छात्रा की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने राज्यपाल को घेर लिया और उनसे उनकी ओर से इस मामले में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सवाल दागने शुरू किए और बीती रात हुए तांडव के बारे में भी सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में में जानना चाहा।

राज्यपाल ने छात्रों को शांत कराते हुए कहा कि – ‘मैं आपके साथ हूं। आपको न्याय मिलेगा। हम सभी आपके साथ है। हम सभी को इस मामले में मिलकर काम करना होगा।…फिलहाल हमें हालात को देखने और समझने दीजिए कि बीती रात क्या हुआ, किसने किया और कौन लोग थे। उसके बाद फिर आपसे वार्ता करूंगा और आपके विचारों को सुनने और जानने के बाद ही हम कोई कदम उठाएंगे, इतने के लिए निश्चिंत रहें’।

आरजी कर अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शनकरी मेडिकल छात्रों से बात करते राज्यपाल।
आरजी कर अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शनकरी मेडिकल छात्रों से बात करते राज्यपाल।

मृत छात्रा के आवासीय इलाके में साढ़े तीन घंटे तक महिलाएं रहीं सड़क पर, मांगा मामले में न्याय

कोलकाता के सोदपुर इलाके में सीबीआई टीमों के पहुंचते ही पूरे इलाके में हलचल देखी गई। सभी की उत्सुकता सीबीआई की ओर से होने वाले आरोपी या आरोपियों के बारे में खुलासे को लेकर है। साथ इस पूरे घटनाक्रम के बारे में भी लोगों की उत्सुकता है कि सीबीआई की जांच में क्या नई बात सामने आने वाली है।

बीते आधी रात को मृत छात्रा के निवास वाले  सोदपुर इलाके में महिलाओं के आंदोलन के तहत भारी भीड़ जुटी थी और न्याय की मांग की गई थी। सभी महिलाओं के लिए भयमुक्त माहौल की मांग कर रहे थे।

रात 11.55 बजे आंदोलन का समय नियत था लेकिन सोदपुर इलाके में बीटी रोड तक बीती रात साढ़े 9 बजे से ही भारी भीड़ जुटने लगी थी जिसमें महिलाओं और बालिकाओं का हुजूम सबसे ज्यादा था। मौके पर भारी संख्या में महिला पुलिस बल के साथ रिजर्व पुलिस फोर्स भी पूरे समय तैनात रही।

देर रात करीब 1बजे तक महिलाओं के कार्यक्रम में समवेत स्वर में मृत छात्रा के लिए न्याय की मांग की गई एवं आरोपी के लिए ऐसी सजा की मांग की गई कि आइंदा कोई किसी बालिका या महिला पर गलत नीयत लाए तो रुह कांप जाए।

आरजी कर अस्पताल में आधी रात को आंदोलन की आड़ में भीड़ का तांडव

बीते आधी रात को कोलकाता की सड़कों पर ‘रात हमारी है’ आंदोलन के तहत सड़कों पर महिलाएं उतरीं तो घटना से नाराज भीड़ का एक बड़ा तबका आरजी कर अस्पताल के पास हिंसक हो उठा।

बीते आधी रात यानी करीब रात के 12 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने से महिलाओं का हुजूम शंखध्वनि करते हुए अपनी मांगों का पोस्टर लहराते हुए विरोध जुलूस निकालते हुए गुजर ही रहा था कि तभी अचानक लाठियों और लोहे के रॉड हाथों में लिए एक अलग भीड़ पूरी नाराजगी में भरे अंदाज में वहीं पर पहुंचीं और अस्पताल की ओर पुलिस द्वारा बनाए गैरी बैरीकेड को तहस-नहस करते हुए उसके ऊपर चढ़ी।

फिर तो शुरू हुआ नाराज भीड़ का भयंकर तांडव। पुलिस वाले सामने मिले तो भीड़ ने उन्हें ही धुन दिया और इमरजेंसी वार्ड, ईएनटी समेत तमाम विभागों में तोड़फोड़ की गई जिससे वहां विरोध कर रहे मेडिकल छात्र-छात्राओं के साथ भरती मरीज और उनके तीमारदार भी जान बचाने को भागते नजर आए।

करीब घंटे भर बाद पुलिस ने जैसे-तैसे हालात को काबू किया। तांडव के घंटों बाद अब कोलकाता पुलिस ने बीती रात हुए बलवे में शामिल रहे 50 उपद्रवियों के फोटो वीडियो फुटेज से मिले साक्ष्य के आधार पर जारी कर दिए हैं और उनकी गिरफ्तारी में आम जन का सहयोग मांगा है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img