प्रतिज्ञा दिवस मना कर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

जमशेदपुर :

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा आज गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में प्रतिज्ञा दिवस मनाया गया. जिसमें फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि वह जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए, जिसमें दो बच्चे से अधिक वालों की नागरिकता छिनी जाए और उनके सभी अधिकार भी छिनी जाए. उन्होंने कहा कि संसाधन उतना ही है लेकिन जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है.

वही जमशेदपुर के संरक्षक और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि भारत में प्रतिदिन 65000 बच्चे जन्म ले रहे हैं. प्रति मिनट 50 बच्चे जन्म ले रहे हैं, जबकि मात्र 20 लोगों की मौत हो रही है.  उन्होंने कहा कि 138 करोड़ वाले देश में जो सुविधाएं अन्य विकसित देशों के समान चाहिए, इतनी सुविधा जन-जन तक पहुंचाना कठिन है. इसके लिए हम सभी लोग प्रधानमंत्री को अपना हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज रहे हैं. सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण बिल पास करे सरकार.  उन्होंने कहा कि आज प्रतिज्ञा दिवस पर हम सब शपथ लेते हैं कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बने.

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

अब 21 साल में होगी लड़कियों की शादी, कानून सभी पर होगा लागू

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...