पटना : 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा को कुछ अभ्यर्थी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वे पटना के गर्दनीबाग में पांच से छह दिन से धरना पर बैठे हैं। कल यानी 23 दिसंबर को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रात में गर्दनीबाग पहुंचे। वे बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ खुद भी धरना पर बैठ गए।
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि कल रात 12 बजे से #BPSCReExamForAll के लिए धरना पर हूं। लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। लुटेरों एग्जाम माफिया को सजा दो, परीक्षार्थियों को न्याय दो, कुंभकर्णी सरकार नींद से जागो। पप्पू यादव की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए। पप्पू यादव सोमवार की शाम भी पहुंचे थे लेकिन कुछ देर रुकने के बाद निकल गए थे।अभ्यर्थियों का आरोप है कि पूरे बिहार में गड़बड़ी हुई है। पूरी परीक्षा रद्द की जाए। वहीं आयोग हर सेंटर की परीक्षा को रद्द करने के मूड में नहीं है। बीपीएससी की ओर से साफ कह दिया गया कि पेपर लीक नहीं हुआ है।
यह भी देखें :
आपको बता दें कि पूरे बिहार में 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। तेजस्वी यादव ने भी अभ्यर्थियों का समर्थन किया है। पप्पू यादव से पहले वे भी धरनास्थल पर जाकर अभ्यर्थियों से मुलाकात कर चुके हैं। तेजस्वी ने भी 70वीं बीपीएससी की परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र पटना के ‘बापू एग्जाम सेंटर’ की परीक्षा सिर्फ रद्द की गई है। चार जनवरी 2025 को दोबारा परीक्षा होगी। सिर्फ इसी एक सेंटर की परीक्षा रद्द की गई है। अनियमितता के आरोप लगे थे। राज्य में 13 दिसंबर को हुई 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 912 सेंटर बनाए गए थे। करीब 4.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 2035 पदों के लिए परीक्षा हुई है। इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (एसडीओ), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, डीएसपी और अन्य पद शामिल हैं।
री एक्जाम नहीं हुआ तो हमलोग बिहार बंद करेंगे – पप्पू यादव
बीपीएससी 70वीं पीटी के अभ्यर्थियों के समर्थन देने सोमवार की देर रात से ही निर्दलीय सासंद पप्पू यादव पहुंचे। उसके बाद पप्पू यादव आज भी धरनास्थल पर डटे हुए हैं। बता दें कि पप्पू यादव ने न्यूज 22स्कोप से बातचीत करते हुए कहा कि अगर री एग्जाम नहीं होगा तो बिहार बंद हमलोग करेंगे।

यह भी पढ़े : BPSC के सामने पप्पू यादव बैठेंगे भूख हड़ताल पर, धरना दे रहे छात्रों से मिलने के बाद कर दी बड़ी मांग…
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights


















