आरोपी की पिटाई से आक्रोशित समर्थकों ने थाना परिसर में किया तोड़-फोड़

समस्तीपुरः कार्यपालक पदाधिकारी, रोसड़ा नगर परिषद को थप्पड़ मारने का आरोपी सफाईकर्मी रामसेवक राम को पुलिस

की पिटाई से हालत गंभीर होने की अफवाह से सैकड़ों समर्थकों ने थाना परिसर में तोड़ फोड़ किया.

बताया जा रहा है कि लाठी-डंडे से लैस सैकड़ों समर्थकों ने रोसरा थाना परिसर को घेर कर तोड़फोड़ शुरु कर दिया.

तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हल्के बल का प्रयोग किया.

इसके कारण कई समर्थक जख्मी हो गए.

पुलिस अधीक्षक मानवजित सिंह ढिल्लों ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के

साथ बदसलूकी के आरोप में सफाईकर्मी को हिरासत में लिया गया था.

तबीयत खराब रहने की शिकायत पर समस्तीपुर, सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. कल परिजनों के द्वारा सफाई कर्मी को घर ले जाया गया.

घर पर सफाई कर्मी की हालत गंभीर की खबर फैलते ही स्थानीय

लोग आक्रोशित हो गए और थाने पर पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे.

असामाजिक तत्व के द्वारा घंटों उत्पात मचाया गया.

इस मामले में सफाई कर्मी के परिजनों का कहना है कि सफाई कर्मी ग्राम सेवक को

पुलिस हिरासत में लेकर बेरहमी से पिटाई की गई , जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई.

India is bringing free Wi-Fi to more than 1,000 villages this year

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...