Advertisment

Ranchi : चौहान हेंब्रम के हत्यारे की अभी तक गिरफ्तारी ना होना राज्य सरकार की नाकामी-अमर बाउरी

Ranchi : 11 अगस्त 2024 को चौहान हेंब्रम की हत्या गैंग रेप और हत्या के आरोपी शाहिद अंसारी ने अपने इलाज के दौरान अस्पताल में कर दी थी और अस्पताल से फरार हो गया। घटना के 7 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक चौहान हेंब्रम के हत्यारे की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस नहीं कर सकी। यह राज्य सरकार की नाकामी है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने एक बयान जारी कर कही।

Ranchi : बीजेपी के गरीबों को हक दिलाने के मुद्दे से डर गई है हेमंत सरकार

उन्होंने कहा कि आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी सूचना से पता चला कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन चौहान हेंब्रम के पीड़ित परिवार से अपने रांची स्थित आवास पर मुलाकात की और इस मुलाकात का प्रचार प्रसार पूरे जोर-शोर से किया गया। जबकि हकीकत यह है कि जब भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा ने पीड़ित परिवार से मिलने की सूचना जारी की तो आनन फानन में राज्य सरकार ने चौहान हेंब्रम के परिवार को रातों-रात रांची बुला लिया। यह इस बात का प्रतीक है कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी के गरीबों को हक दिलाने के मुद्दे से डर गई है।

पीड़ित परिवार को देर रात रांची बुलाने की क्या जरूरत थी

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से चार सवाल पर जवाब मांगा। जिसमें उन्होंने पूछा है कि शहीद परिवार को जो मुआवजा राज्य सरकार ने दिया है यह उनकी कमाई का ही पैसा है। सरकार की तरफ से उन्हें क्या कुछ दिया गया। दूसरा सवाल उन्होंने किया कि पीड़ित परिवार को देर रात रांची बुलाने की क्या जरूरत थी। क्या गांडेय की विधायक और मुख्यमंत्री उनके पैतृक आवास पर जाकर नहीं मिल सकते थे। क्या भारतीय जनता पार्टी के दबाव में यह काम किया गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने स्व० चौहान हेम्ब्रम परिजनों से की मुलाकात, नौकरी और 1 करोड़ 29 लाख की सहायता राशि देने का दिया आश्वासन…

तीसरा सवाल उन्होंने पूछा कि राज्य सरकार आखिर संवेदनहीन क्यों हो गई है। इतने दिनों तक उन्होंने इस मसले पर चुप्पी क्यों साध ली थी। चौथा सवाल उन्होंने किया कि आखिर एक गैंगरेप, जिस पर पोक्सो एक्ट लगा हुआ है और हत्या के आरोपी को इलाज के दौरान सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी ही क्यों दिया गया। इन सभी सवालों पर नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से जवाब मांगा। वही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य के हर गरीब के साथ खड़ी है और उनके हक और अधिकार के लिए किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। वहीं उन्होंने राज्य की जनता से ऐसे तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले सरकार से खुद को बचाए रखने की अपील भी की।

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...