Prince हत्याकांड में पुलिस का हाथ खाली, गिरफ्तारी की मांग को लेकर…

गया: गया नवोदय के छात्र प्रिंस हत्या मामले में पुलिस का हाथ अब तक खाली है। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ एवं लोहार संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को गया के गांधी मैदान के समीप धरना दिया। धरना दे रहे लोगों ने सड़क को भी जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने प्रिंस की हत्या सरकार और प्रशासन की विफलता बताया और कहा कि इस घटना से पुरे प्रदेश में गुस्सा है। अब राज्य स्तर पर प्रदर्शन होने लगा है। कुछ सामंती मामले को दबाने की कोशश में लगे हुए हैं। हत्या के इतने दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि पुलिस की भी सांठ गांठ है और मामले की लीपापोती में पुलिस लगी हुई है। हमारी प्रशासन से मांग है कि अपराधी को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करें और सख्त कार्रवाई की जाए।

लोहार संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि प्रिंस की हत्या निंदनीय है। यह घटना अभी प्रिंस के साथ हुई, किसी के साथ भी हो सकती है। हमें जरूरत है राजनीतिक समर्थन इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हत्या के इतने दिनों बाद भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है अब हम सरकार और प्रशासन को जगह करते हैं कि अगर अगले 10 दिनों के अंदर आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो फिर हम लोग विधानसभा का घेराव करेंगे।

भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण शर्मा ने कहा कि अगर प्रसाशन और सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाया तो भारतीय विश्वकर्मा महासंघ छात्र संगठनों एवं राज्य के अन्य संगठनों के साथ मिलकर राज्य स्तर पर आंदोलन करेगा। विश्वकर्मा समाज की नेत्री सुजाता शर्मा ने इस घटना की स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज के धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी शामिल होकर इस घटना के प्रति अपनी नाराजगी जताई है।

कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे भीम विश्वकर्मा ने कहा कि अगर जल्द ही गिरफ्तारी नहीं की गई तो पुलिस, प्रशासन के साथ ही जन प्रतिनिधियों का घेराव कर उनका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि महासंघ के गया जिलाध्यक्ष बबलू कुमार ठठेरा ने कहा कि इस मामले को लेकर लगातार हम बैठक, आक्रोश मार्च और प्रदर्शन करते आए हैं और जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर लोहार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, जयंत शर्मा, बिगन विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, कौशलेन्द्र विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा सहित सभी संगठनों के हजारों विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   IIT Delhi में आयोजित हुआ NICE 2024, JNU के 2 छात्रों ने लहराया परचम

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Prince Prince Prince Prince

Prince Prince

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...