Advertisment

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 10 मजदूरों की मौत, 27 घायल

Desk  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा की खबर मिल रही है। सलेमपुर इलाके में एक पिकअप वैन और बस की आमने-सामने की टक्कर में 10 मजदूरों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर हुआ।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद से संभल जा रही एक पिकअप वैन और एक निजी बस की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मजदूर ब्रिटेना कंपनी में काम करते थे और रक्षाबंधन मनाने के लिए अलीगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सड़क हादसा को लेकर बुलन्दशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा है कि घायलों को बुलन्दशहर, मेरठ और अलीगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए दस लोग पुरुष थे, जबकि 27 घायलों में उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

वहीं घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार मिले। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर किए गए घटना के वीडियो में वैन जर्जर हालत में दिख रही है, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद डीसी आदित्य रंजन को मिला राष्ट्रीय...

Dhanbad DC Aditya Ranjan: धनबाद के डिप्टी कमिश्नर आदित्य रंजन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें 'फेम इंडिया-एशिया...

पटना में Patliputra Greenfield Satellite Township 2047 पर मंथन, भविष्य के...

पटना में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। समेकित शहरी विकास, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार आधारित टाउनशिप पर जोर...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: रांची के बेटे को...

Anjani Kumar Sahay India Ambassador to Ukraine: झारखंड की राजधानी रांची के लिए यह गर्व का क्षण है। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के निवासी और वरिष्ठ...