UP News : इधर 10वीं बोर्ड का रिजल्ट निकला उधर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस…

UP News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 25 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। लवकनी गांव की 10वीं की छात्रा का शव पास के कालाबन गांव में एक सागौन के पेड़ से लटकती मिली।

UP News : पिता ने जताई हत्या की आशंका

छात्रा ने 58.66% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी, और उसकी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद छात्रा के पिता मुन्ना यादव ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुरुवार रात किसी ने उनकी बेटी को फोन कर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया।

छात्रा की बड़ी बहन के अनुसार, रात में उसे डांटने के बाद छात्रा का मोबाइल पर फोन आया और वह चुपके से घर से बाहर निकल गई। अगले दिन सुबह उसकी लाश बगीचे में लटकी मिली। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पूरी रात उसे ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गौरीबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ रुद्रपुर, अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि जांच जारी है और मामले के हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा पढ़ाई में होशियार थी और भविष्य के लिए बड़ी उम्मीदें थीं। इस घटना ने इलाके के लोगों को चौंका दिया है और वे इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...