Bihar आने पर टूट गया सारा भ्रम, नीतीश कुमार के बारे में राज्यपाल ने…

पटना: Bihar के गांधी नीतीश कुमार नामक पुस्तक का बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने लोकार्पण किया। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और उनकी बेटी शांभवी चौधरी ने इस पुस्तक को लिखा है। मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद अरुण गोविल, सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण सहित बिहार सरकार के दर्जनभर मंत्री और सांसद मौजूद रहे।

पुस्तक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगभग 18 वर्षों के कार्यकाल की चर्चा की गई है जिसमें मुख्य रूप से बिहार में किए गए विकास कार्यों की चर्चा नीतीश कुमार के द्वारा सामाजिक राजनीतिक बदलाव के प्रयासों की भी सराहना की गई है। इस दौरान अभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की काफी प्रशंसा की और कहा कि जब से नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली है तब से बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा और बढ़ता ही जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा ‘टूट गए सारे भ्रम’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि जब मुझे बिहार में राज्यपाल के तौर पर भेजा जा रहा तब मेरे मन में दो तरह की बातें चल रही थी। एक बिहार को लेकर और दूसरा सीएम नीतीश कुमार को लेकर। यहां आने का बाद मेरे सारे भ्रम टूट गए। नीतीश कुमार इतने सरल और सहज समाजवादी व्यक्ति हैं। वे अजातशत्रु हैं, कई मुद्दों पर मेरी उनसे बात हुई और उन्होंने हर बात पर सहमति जताई है। वे बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और मैं समझता हूं कि हर राज्य में ऐसा ही मुख्यमंत्री होना चाहिए।

दवा लिखने के लिए पुर्जा नहीं रहता था, अस्पताल को सुधार दिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि नीतीश जी से मेरा संबंध बहुत ही गहरा रहा है। बिहार में ये परिवर्तन ऐसे ही नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने काफी मेहनत किया है। संयोग था कि बिहार के बंटवारा के वक्त पीएम अटल बिहारी वाजपेयी थे और उन्होंने काफी मदद की।

बिहार में सड़क निर्माण में कई क़ानूनी अड़चनें आ रही थी तो नीतीश कुमार ने कह दिया कि बिहार के विकास में जो भी कानून आड़े आ रहा है उसे खत्म कर दीजिए। राज्य में 5 हजार से अधिक पुल पुलिया का निर्माण हुआ। उस वक्त डॉक्टर के पास दवा लिखने के लिए पुर्जा नहीं होता था उस अस्पताल को नीतीश कुमार ने सुधार कर हाईटेक बना दिया है।

2 17 scaled 22Scope News

नीतीश बिहार के चाणक्य हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को जिस नेता का इंतजार था बिहार के पास अभी वह नेता है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि मैं आज इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। नीतीश जी को मैंने 1995 के दौर में देखा है वे उस वक्त भी बिहार की चिंता करते थे। मैंने लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों के साथ काम किया है और उन्हें करीब से देखा है। दोनों में काफी अंतर है।

नीतीश कुमार ने जिन्हे बनाया उन्हें हटाने के लिए लंब लड़ाई लड़ी। आज लालू जी का पैसा दीखता है लेकिन नीतीश जी आज भी वैसा कुछ नहीं देखता है। नीतीश कुमार का अगर कोई व्यक्तिगत दुश्मन भी होगा तो वह भी उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। नीतीश कुमार ने कभी अकेले सरकार नहीं चलाया है वे हमेशा सबके साथ तालमेल बैठा कर काम करते हैं। वे पक्ष विपक्ष दोनों के साथ सरकार चलाते हैं।

नीतीश कुमार ने 1975 में महिला आरक्षण का सपना देखा था और सरकार में आते ही उन्होंने कर दिखाया। वे बिहार के चाणक्य हैं, उन्होंने बिहार को बदल दिया है। नीतीश कुमार की देन है कि आज बिहार को केंद्र से जो पैसा मिलता है उसका 95 प्रतिशत तक पैसा खर्च होता है। बिहार को विकसित राज्य बनाना हैं, और अभी बिहार में काफी काम बचा हुआ। इसके लिए नीतीश कुमार प्रतिबद्ध हैं और हमलोग साथ में मिलकर लगातार काम कर रहे हैं।

नीतीश कुमार बिहार के गांधी हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के मंत्री और पुस्तक के लेखक अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के सामाजिक बदलाव की वजह से ही हम उन्हें बिहार का गांधी कहते हैं। सादगी और अत्याग्रह के साथ गाँधी जी ने जैसे काम किया है बिहार के विकास के लिए वैसे ही नीतीश कुमार ने काम किया है और कई महत्वपूर्ण कदम उठाये। नीतीश कुमार ने बिहार के जीडीपी को बढ़ाया और आज बिहार सबसे अधिक तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 2005 में बिहार का बजट 22 हजार करोड़ का था और आज यह 2 लाख करोड़ से भी अधिक का है।

3 1 scaled 22Scope News

सोशल इंजीनियर हैं नीतीश कुमार
इस दौरान शाम्भवी चौधरी ने कहा कि हमने जंगल राज से जनता राज की तरफ बिहार को जाते देखा है। नीतीश कुमार ने गांधी जी की तरह बिहार के लिए काम किया है। उनमे लोहिया कर्पूरी और जेपी की छवि दिखती है।अहिला आरक्षण दे कर उन्होंने बिहार के बेटी को बल दिया है। यूनाइटेड नेशन में सीएम के साइकिल योजना की चर्चा हो रही है। जीविका दीदी के माध्यम से बिहार में काम हुआ है, सात निश्चय योजना बिहार की जनता के लिए उन्होंने लाया। नीतीश कुमार सोशल इंजीनियर हैं। बिहार और बिहार की बात करने वाले लोग इस किताब को पढ़ सकते हैं। विकासशील बिहार से विकसित बिहार की यात्रा की किताब है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अगुवानी घाट पर Bridge का हिस्सा गिरने पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...