नवजात की मौत के बाद अस्पताल बंद कर संचालक हुआ फरार, प्रशासन ने किया सील

गिरिडीह. गावां प्रखंड स्थित नगवां चक रोड में संचालित अंबिका देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के बाद प्रशासन ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया है।

नवजात की मौत के बाद अस्पताल बंद कर संचालक हुआ फरार

मंगलवार को सीएस के निर्देश पर देर शाम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर महेश्वर, बीपीएम प्रमोद बरनवाल, बीपीआरओ संजय कुमार, मनरेगा जेई मो रिजवान और एसआई राम प्रवेश चौधरी आदि पहुंचे तो अस्पताल बंद मिला और सभी कर्मी फरार थे। बाद में कागजी प्रक्रिया के बाद अस्पताल के सभी मेन गेट को सील कर दिया गया।

गौरतलब है कि, पिछले बुधवार को बिरने निवासी मो. जसीम अपनी पत्नी सबा साहिल को प्रसव पीड़ा होने पर अंबिका देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां डिलीवरी के बाद लड़का हुआ था। इस दौरान जन्म के बाद नवजात की तबियत बिगड़ने लगी और रविवार की रात इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...