गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा लोयाबाद, तीन लोग हुए घायल

बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा के लोयाबाद थाना क्षेत्र में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा. यह घटना 40 धौड़ा काली मंदिर के समीप 20 की संख्या में अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाई. जिसमें तीन लोगों की घायल होने की सूचना है. वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसकी बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है.

घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. घटना की सूचना ग्रामीणों ने लोयाबाद थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.

वही घटना के संदर्भ में ग्रामीणों का कहना है कि अचानक करीब 20 की संख्या में अपराधी आये और गोलियां बरसाने लगे. अपराधी लोयाबाद क्षेत्र के बाहर के थे. अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. गोलियों की तड़तड़ाहट के बावजूद अभी तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है. हालांकि पुलिस घटना के संदर्भ में जांच पड़ताल कर रही है.

रिपोर्ट : सुरजदेव मांझी

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...