वर्चस्व के लिए 2 Tigers की लड़ाई में एक की मौत, दूसरे बाघ…

पश्चिम चंपारण: बेतिया के बाल्मिकीनगर टाइगर रिज़र्व में एक बाघ की मौत हो गई। बाघ की मौत की खबर के बाद वन विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना वन क्षेत्र के अमहवा की है। बताया जा रहा है कि दो बाघों के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई थी जिसमें एक बाघ की मौत हो गई। वन विभाग के कर्मी दूसरे बाघ की तलाश में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को दो बाघों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई जिसमें एक बाघ की मौत हो गई। वन विभाग की टीम दूसरे बाघ की तलाश में जुट गए हैं ताकि अगर वह बाघ जख्मी हुआ हो तो उसका इलाज किया जा सके। मामले में सीएफ ने बताया कि मृत बाघ का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है उसके बाद असली कारणों का पता चलेगा।

सीएफ ने बताया कि बाल्मीकिनगर टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या बढ़ कर 50 हो गई है। बाघों के बीच अक्सर क्षेत्र को लेकर लड़ाई हो जाती है। कई बार यह लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि किसी एक बाघ को अपनी जान गंवानी पड़ती है। जबकि दूसरा बाघ भी कई बार जख्मी हो जाता है और उसकी भी मौत हो सकती है। वन विभाग के अधिकारी दूसरे बाघ की खोजबीन में जुटे हुए हैं ताकि घायल बाघ की तलाश का सही इलाज किया जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    चीफ सिक्योरिटी गो’लीबारी मामला : मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- जो भी दोषी होंगे होगी कार्रवाई…

Tigers Tigers Tigers

Tigers

Jharkhand Land Survey: भूमि सर्वे में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव...

झारखंड हाईकोर्ट ने भूमि सर्वे मामले में अवर सचिव के शपथ पत्र पर नाराजगी जताई। राजस्व विभाग के सचिव को 15 जुलाई तक नया...

RIMS MBBS Admission: फर्जी ST प्रमाण पत्र पर दाखिला लेने वाले...

रिम्स रांची में एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार का एसटी प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिलने के बाद नामांकन रद्द कर दिया गया। साहिबगंज डीसी...

Ranchi Holding Tax: 10% छूट के साथ टैक्स जमा करने का...

रांची नगर निगम में होल्डिंग टैक्स पर 10% तक की छूट का लाभ लेने का आज अंतिम दिन है। 30 जून को अवकाश के...