Land for Job Case : लालू और तेजस्वी के समन पर फैसला टला, सितंबर में तारीख तय

दिल्ली : जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज फैसला टल गया है। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों पर कोर्ट सात सितंबर को फैसला सुनाएगा। ईडी ने इस मामले में छह अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है।

6 अगस्त को दाखिल की थी सप्लीमेंट्री चार्जशीट

इससे पहले अदालत ने इन आरोपियों को समन भेजने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने ईडी की दलीलें सुनने के बाद अभियोजन पक्ष की शिकायत (ईडी का आरोपपत्र) पर आदेश सुरक्षित रख लिया। ईडी ने इस मामले में छह अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी।

यह भी पढ़े : लैंड फॉर जॉब मामला : राबड़ी, मीसा और हेमा को मिली अंतरिम जमानत

यह भी देखें : 

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: दीपक कुमार मिश्रा ने संभाली...

Rohtas New DM Deepak Kumar Mishra: रोहतास जिला को नया जिला मजिस्ट्रेट (DM) मिल गया है। 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी...