Giridih में भाजयुमो का आक्रोश, सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन, भारी पुलिस बल…

Giridih : गिरिडीह के पपरवाटांड समाहरणालय परिसर के सामने भाजपा कमिटी और भाजयुमो के नेताओं की ओर से सीएम हेमंत सोरेन के वादा खिलाफी व रांची में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागे जाने से नाराज होकर हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

Giridih : हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगे

इस दौरान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन ने झारखंड की युवा जनता से जो वादा किया था उसके विपरीत कार्य कर रही है। ना ही युवाओं को रोजगार मिला ना ही बेरोजगार युवाओं को भत्ता दिया। नैतिकता के आधार पर हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए था।

इसके साथ ही साथ हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, ये सरकार निक्क्मी है, नारे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। वहीं पुतला दहन के बाद एसडीएम श्रीकांत विस्पुते और सदर एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा कि पुतला दहन कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—–

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...