Tamannaah भाटिया राधा रानी के लुक में जन्माष्टमी के मौके पर छा गईं

डिजीटल डेस्क : Tamannaah भाटिया राधा रानी के लुक में जन्माष्टमी के मौके पर छा गईं । फिल्म ‘स्त्री 2’ में कैमियो रोल को लेकर सुर्खियों मे छाईं अभिनेत्री Tamannaah भाटिया अब अपने नए आध्यात्मिक लुक को लेकर चर्चा में छा गई हैं। उनका यह लुक सोमवार को पड़े जन्माष्टमी को लेकर है।

जन्माष्टमी के त्योहार से ऐन पहले Tamannaah ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ फोटोज शेयर किए है जिनमें वह आंखों में काजल, बालों में गजरा लगाकर राधारानी के अवतार में बहुत प्यारी लग रही हैं। Tamannaah का ये फोटोशूट करण तोरानी के लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड तोरानी फैंशन के लिए किया गया है।

राधा रानी के लुक में तमन्ना भाटिया
राधा रानी के लुक में तमन्ना भाटिया

Tamannaah ने सोशल मीडया पर साझा की अपने नए लुक वाली तस्वीरें

जन्माष्टमी के मौके पर Tamannaah का ये फोटोशूट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और वह अपने नए लुक से फैंस पर फिर से छा गई हैं।

‘स्त्री 2’ में Tamannaah भाटिया अपने कैमियो रोल को लेकर काफी चर्चा में रहीं। इस फिल्म में यूं तो Tamannaah ने कैमियो किया है, लेकिन उनका एक ही गाना ‘आज की रात’ सभी पर भारी पड़ता हुआ नजर आया।

अब जन्माष्टमी के मौके पर उनका एक फोटोशूट सामने आया है। इसमें Tamannaah राधारानी के लुक में हैं, जो कि बेहद खूबसूरत है। उनकी तस्वीरें इतनी प्यारी हैं कि उससे नजरें हटाना मुश्किल है।

Tamannaah ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा रानी के लुक वाले कुछ फोटो शेयर किए हैं। इनमें वह आंखों में काजल, बालों में गजरा लगाकर राधारानी के अवतार में बहुत प्यारी लग रही हैं।

राधा रानी के लुक में तमन्ना भाटिया
राधा रानी के लुक में तमन्ना भाटिया

सादगी वाली खूबसूरती के साथ राधा रानी की अदा में छा गईं Tamannaah

जन्माष्टमी के ऐन पहले राधा रानी वाले लुक में क्लिक हुए जिन फोटो को Tamannaah ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, उनमें उनकी सादगी वाली खूबसूरती ने सभी का दिल जीत लिया है। इन फोटो में वह सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक में हैं।

पुरानी कहानियों में जिस तरह से राधा रानी का जिक्र मिलता है, इन फोटो में Tamannaah उसी लुक में एकदम ढल सी गई दिख रही हैं। एक फोटो में तमन्ना पेस्टल कलर के लहंगे में दिख रही हैं जिसमें उन्होंने सिंपल मेकअप और खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक को क्लिक के लिए पोज दिया है। उनके कपड़ों में पिंक, वॉयलेट, ग्रीन और भी कलर एड हैं।

इन फोटो में Tamannaah को देखकर हर किसी की नजरें उनपर थम सी गई हैं। तस्वीरों में उनके माथे पर बिंदी की जगह आलते से कमल का फूल बनाया गया है, जो बेहद सुंदर लग रहा है। वृंदावन में जिस तरह से कृष्ण की लीलाओं को बताया गया है, ठीक वैसे ही इस फोटोशूट के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।

इस ब्रान्ड ने अपनी थीम को लीला का नाम दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए फोटो में Tamannaah राधा रानी के अवतार में कृष्ण संग रास करते हुए भी दिख रही हैं।  Tamannaah की हर तस्वीर एक अलग कहानी सुनाती हुई नजर आ रही है। कढ़ाई वाली गेरुआ रंग की साड़ी में वो इतनी प्यारी लग रही हैं कि उनपर से नजरें हटाना मुश्किल है।

पैरों के तलवे पर भी डिटेल में की गई है और उनके तलवे पर कमल चरण बनाए गए हैं। इन फोटो को लेकर Tamannaah ने कहा है कि वह बिना हिचकिचाहट के ये कह सकती हैं कि अपने 18 साल के करियर में यह उनका अभी तक का सबसे बेस्ट कैंपेन था और ये यूनिक (अनूठा)  है।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...