गिरिडीह. पांच सूत्री मांगों को लेकर आज झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की सदस्यों ने शहरी क्षेत्र में प्रदर्शन कर ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित पीएचईडी- टू के कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जलसहियाओं ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
गिरिडीह झारखंड राज्य जलसहिया संघ का प्रदर्शन
जलसाहियाओं की प्रमुख मांग थी कि उनके बकाये वेतन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए, सरकार की ओर से दी गयी साड़ियों का वितरण किया जाए, छटनीग्रस्त जल सहियाओं को पुनः बहाल किया जाए, इसके अलावे अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए नहीं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इधर पीएचइडी टू के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि जल सहियाओं की कई मांगों को एक-दो दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।
नमन नवनीत की रिपोर्ट
Highlights


















