बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात, CM नीतीश ने इस विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन

राजगीर : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज यानी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर पहुंचकर राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। आज नीतीश कुमार ने 90 एकड़ में फैले इंटरनेशनल स्रोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने राज्य खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया है। यह समारोह खेल अकादमी के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यहां राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आवासीय एवं गैर आवासीय वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया गया।

आपको बता दें कि इसमें एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ स्टेडियम, स्विमिंग पुल, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल, लॉन टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, बैडमिंटन कोर्ट, तीरंदाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, बिलियर्ड्स और साइकिलिंग आदि खेलों के लिए इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। 750 करोड़ रुपए की लागत से बने राज्य खेल अकादमी एवं अंतर्राष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम राजगीर के संचालन के लिए विभिन्न कोटि के स्थाई 81 पदों एवं संविदा पर 33 पदों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है।

यह भी देखें :

उद्घाटन के मौके पर राज्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के अनुसार नकद पुरस्कार एवं सम्मान दिया गया। नवनिर्मित हॉकी टर्फ पर भारतीय महिला हॉकी टीम जो एशियन गेम्स विजेता है, उनका प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया है। यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण किया जा रहा है। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है. शेष कार्य अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं यहां 300 लड़के, 150 लड़की और 45 प्रशिक्षकों के लिए छात्रावास भी होगा। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की अभ्यास सुविधा के साथ विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्नातक और पारास्नातक डिग्री भी दी गई।

इस अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में राज्य के नौ अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओलंम्पिक गेम्स, एशियन गेम्स, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता/सहभागी खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया। इसके तहत अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह जो पेरिस ओलंम्पिक निशानेबाजी 2024 में भाग लीं और एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीती थीं।

साथ ही एशियन गेम्स, 2022 तलवारबाजी में भाग लेने वाले आकाश कुमार, एशियन गेम्स-2022 सेलिंग में भाग लेनेवाले सुधांशु शेखर, एशियन गेम्स, 2022 रग्बी में भाग लेनेवाली स्वेता शाही, एशियन गेम्स-2022 पारा स्वीमिंग में भाग लेनेवाले मो. शम्स आलम शेख, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप-2024 लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक विजेता चंदन कुमार सिंह और सीनियर एशियन चैम्पियनशिप-2024 पारा साइक्लिंग में भाग लेनेवाले मो. जलालुद्दीन अंसारी को सम्मान प्रदान किया गया। प्रशिक्षक वर्ग में एशियन गेम्स-2023 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खेल विद्या के प्रशिक्षक शशिभूषण प्रसाद को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेंदर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा तथा भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

पेरिस ओलंपिक में भाग लेनेवाली श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री को जर्सी भेंटकर स्वागत किया। हॉकी टीम द्वारा भी मुख्यमंत्री को जर्सी देकर सम्मानित किया गया। 19वें एशियन गेम्स में भाग लेनेवाली भारतीय हॉकी टीम की महिला खिलाड़ियों एवं छपरा के रहने वाले महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के समक्ष भवन निर्माण विभाग द्वारा राजगीर खेल परिसर के निर्माण से संबंधित एवं खेल विभाग द्वारा बिहार में खेल के विकास के लिए किए गए कार्यों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित स्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने तरणताल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व निर्माणाधीन जरासंध स्मारक का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माणाधीन संग्रहालय का भी जायजा लिया। जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर जो भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी उसके विषय में ऊपर में हिंदी और नीचे अंग्रेजी में जानकारी दें ताकि लोगों को अच्छी तरह से प्रदर्श के बारे में अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक स्थल है जिसके विकसित होने से अधिक संख्या में लोग इसे देखने आएंगे। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माण कराए जा रहे पार्क और तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग का निर्माण कराएं ताकि लोग सुरक्षित रहें।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रोप-वे (झूला) के पास निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रवींद्रण शंकरण, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बड़बरे, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक, पटना जिला के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं खिलाड़ीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज राजगीर में राज्य खेल अकादमी व बिहार खेल विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

राजा कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img