वूमेन एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी : नीतीश ने गुब्बारा उड़ाकर किया उद्घाटन

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 11 नवंबर की शाम राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर हॉकी खेल परिसर में सभी प्रतिभागी देशों की राष्ट्र धुन बजाई गई। इस चैंपियनशीप में छह देशों भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में सभी देशों की खिलाड़ी एवं दर्शक काफी उत्साहित एवं रोमांचित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। सभी देशों की महिला हॉकी कप्तानों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। साथ ही मुख्यमंत्री ने भारत और मलेशिया का लाइव मैच भी देखा।

मुख्यमंत्री ने गैलरी का भी अवलोकन किया। सभी देशों की भाषाओं में पौराणिक राजगीर एवं विकसित बिहार का गैलरी में उल्लेख किया गया है। राज्य खेल अकादमी, गंगा जल आपूर्ति योजना, राजगीर-जू-सफारी, नेचर सफारी, कन्वेंशन सेंटर, मलमास मेला, राजगीर इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी का भी गैलरी में उल्लेख किया गया है।

Nitish Nalanda 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने एथलेटिक ट्रैक एवं फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही राजगीर खेल परिसर में बने बास्केटबॉल ग्राउंड का भी मुख्यमंत्री ने ने मुआयना किया और आवासन एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। बिहार खेल विश्वविद्यालय के कार्यालय एवं राज्य खेल अकादमी के प्रशासनिक भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टार, परीक्षा नियंत्रक एवं कुलपति के कक्ष को भी देखा।

Nitish Nalanda 3 22Scope News

ज्ञातव्य है कि बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ‘बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ आयोजित हो रही है, जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं। राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। पहली बार बिहार में इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का होना बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है। इस टूर्नामेंट में भाग लेनेवाली सभी टीमों और खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवासन, स्वागत और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ियों को बिहार की गौरवशाली और समृद्ध ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासतों से अवगत कराने के लिए गया और राजगीर के आसपास की प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों को घुमाने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

Nitish Nalanda 1 22Scope News

यह भी देखें :

इस अवसर पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक श्रीकृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक चंद्रसेन, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त पटना मयंक बरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा विनय कुमार, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, सभी देशों से आई महिला हॉकी खिलाड़ी टीम एवं उनके कोच तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Nitish Nalanda 4 22Scope News

इस मैच से पहले चीन और थाईलैंड के बीच ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 15-0 से मात दी। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुए इस मुकाबले में चीन की टीम ने एकतरफा खेल दिखाया और थाईलैंड पर अपना दबदबा बनाए रखा। चीन की खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार गोल किए, जबकि थाईलैंड की टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस बड़ी जीत के साथ चीन ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। दोनों देशों के के कप्तान ने कहा कि यहां आकर बहुत ही अच्छा लगा मैच बहुत ही रोमांचक रहा।

Nitish Nalanda 5 22Scope News

यह भी पढ़े : महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, दक्षिण कोरिया और जापान के बीच हुआ मुकाबला

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img