Ranchi : आज पूर्व सीएम और जेएमएम के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों से अगर हम पूछते हैं कि कैसा लग रहा है तो वह बोलते हैं बड़ा मुश्किल लग रहा है।

Breaking : बीजेपी जो कहती है वही करती है
दो ढाई महीना के बाद झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी। झारखंड को अगर कोई बचा सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही बचा सकता है। देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो झारखंड राज्य का गठन नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही बीजेपी की सरकार बनी वैसे ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया गया। बीजेपी के आने के बाद झारखंड अलग राज्य बना।
बीजेपी जो कहती है वही करती है, मंत्रिमंडल में अगर आदिवासियों को अगर किसी ने सबसे ज्यादा जगह दिया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। बीजेपी के शासनकाल में ही आदिवासियों का सबसे ज्यादा विकास हुआ है।


















