महावीरी जुलूस को रोकने पर पुलिस पर पथराव, BDO की गाड़ी को फूंका

सीवान : बिहार के सीवान से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। महावीरी जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ गया और ग्रामीण व पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। महावीरी जुलूस को रोकने पर पुलिस पर पथराव किया गया जिसमें दो सिपाही जख्मी हो गए। साथ ही आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के एक वाहन को आघ के हवाले कर दिया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के समीप की घटना बताई जा रही है। शुक्रवार की देर शाम को हुई इस घटना के बाद बड़ी तदाद में पुलिसबलों की तैनाती घटना वाली जगह पर कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, संवेदनशील इलाका होने के कारण प्रशासन ने जुलूस के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की संध्या प्रशासन की एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हथौड़ा गांव का महावीर मेला लगने वाला था। संवेदनशील इलाका होने के कारण गुरुवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अमितोश कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात करने की निर्देश दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन का निर्देश था कि पांच से सात लोग जाकर मेला से फिर वापस लौट जाएंगे। जिसको लेकर शुक्रवार की देर शाम स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सीवान-आंदर मुख्य मार्ग को जामकर प्रदर्शन करने लगे।

DM-SP ने किया फ्लैग मार्च

मौके पर सीवान डीएम और एसपी जायजा लेने पहुंचे और भारी संख्या पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और पुलिस गांव में कैंप कर रही हैं। सीवान एसपी ने बताया कि अखाड़ा रूट को लेकर विवाद हुआ हैं। पुलिस की कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। अभी कितना नुकसान हुआ है, जिसका पूरा अनुमान नहीं मिल पा रहा हैं। गांव में फ्लैग मार्च किया जा रहा हैं। अभी स्थिति सामान्य हैं।

यह भी पढ़े : भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से Patna में छिनतई

यह भी देखें :

उमर इरशाद की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...