Breaking : त्यागी ने JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता किशन चंद त्यागी यानी की केसी त्यागी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। केसी त्यागी ने कहा कि निजी कारणों के कारण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया हूं। उन्होंने कहा कि अब उम्र नहीं रही इसलिए राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी छोड़ दी है।  उनके स्थान पर राजीव रंजन प्रसाद को जदयू का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने एक पत्र जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

केसी त्यागी ने निजी और व्यक्तिगत कारणों से दिया है इस्तीफा – राजीव रंजन

जदयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने केसी त्यागी के इस्तीफे पर कहा कि उन्होंने निजी और व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के साथ हैं। जहां तक हमारी नियुक्ति का सवाल है तो पार्टी ने पूर्व में भी जो जिम्मेदारी दी है उसको ईमानदारी के साथ मैंने किया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभारी हूं। निःसंदेह जो पार्टी की अपेक्षाएं हैं उस कसौटी पर मैं खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा।

JDU Party 22Scope News

यह भी पढ़े : श्याम रजक की आज होगी घर वापसी, RJD से दे दिया है इस्तीफा

यह भी देखें :

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...