Advertisment
धनबादः मासस और तमाम वामपंथी संगठनों ने नवंबर क्रांति के मौके रणधीर वर्मा चौक पर आक्रोश मार्च और धरना प्रदर्शन का आयोजन किया.
Advertisment

प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों का विरोध किया. पूंजीवाद और साम्राज्यवाद की मुखालफत की. समाजवाद के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.
मौके पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और आनंद महतो ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है. थैलीशाहों के हितों के संरक्षण के लिए नीतियों में तब्दीली की जा रही है. अरूप चटर्जी स्पष्ट किया कि किसान आंदोलन को वामपंथियों का समर्थन जारी रहेगा.
रिपोर्टः राजकुमार
Advertisement




