महापर्व छठ पूजा की तैयारी में जुटा नगर पंचायत, युद्ध स्तर पर हो रही घाटों की सफाई

जामताड़ा : चार दिवसीय महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है. जिसके तहत जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत तालाबों में साफ-सफाई अभियान जोरों पर है. छठव्रतियों को तालाबों में किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिये सफाई के साथ नये रूप से घाट की तैयार की जा रही है.

जामताड़ा सदर प्रखंड के सत्साल अजय नदी में साफ-सफाई की जा रही है. नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने बताया कि आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुये शहर के तालाबों के साथ ही अजय नदी की साफ-सफाई युद्ध स्तर की जा रही है. जामताड़ा शहर स्थित जिस तलाब की सफाई की जरूरत है उसे सफाई मित्रों के द्वारा किया जा रहा है. वहीं जहां भी जेसीबी की आवश्यकता है वहां जेसीबी से सफाई कराई जा रही है.

नगर पंचायत के अध्यक्ष रीना कुमारी ने साफ-सफाई के लिये निरीक्षण टीम बनाया है. जो वार्ड पार्षद की उपस्थिति में सफाई का जायजा लिया जा रहा है. छठ पूजा से पहले सफाई के साथ ही चुना, बिलिचींग की छिड़काव किया जाएगा. घाटों पर साज-सज्जा के साथ लाइट की व्यवस्था की जाएगी. निर्धारित समय से पहले सभी कार्य पूरा किया जाएगा.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...