लालू का RSS-BJP पर तंज, कहा- इनका क्या औकात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे?

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से जातिगत जनगणना को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर करारा हमला किया है। लालू यादव ने एक्स पर लिखा है कि इन आरएसएस और बीजेपी वालों का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इनका क्या औकात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं कराएंगे। इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है। बता दें कि कल यानी दो सितंबर को लालू यादव सिंगापुर से 10 दिनों के बाद दिल्ली लौटे हैं। अपनी इलाज के लिए वह सिंगापुर चेकअप कराने गए थे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- हमें गर्व होता है वो काम लालू यादव ने किया था

यह भी देखें :

Jamshedpur Property Dispute: घर पर कब्जे के आरोप से मचा हड़कंप,...

Jamshedpur Property Dispute: शहर के बिरसानगर थाना इलाके में घर को लेकर विवाद सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि एक महिला...

Ramgarh CCL Firing News: CCL चेकपोस्ट पर फायरिंग के बाद हाई...

Ramgarh CCL Firing News: शनिवार सुबह-सुबह रामगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL सिरका चेकपोस्ट पर अपराधियों ने फायरिंग करके इलाके में दहशत फैला दी।...

Khalari News: मुहर्रम पर खलारी में दिखा भाईचारे का अद्भुत नजारा,...

Khalari News: रांची जिले के खलारी ब्लॉक में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के...