पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित ‘बापू टावर’ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदर्शित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रारंभिक जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

नीतीश कुमार के आगमन पर बापू टावर में मौजूद प्रदेशभर से आए स्कूली बच्चों, आम दर्शकों व पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखा गया

नीतीश कुमार के आगमन पर बापू टावर में मौजूद प्रदेशभर से आए स्कूली बच्चों, आम दर्शकों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखा गया। परिसर के भ्रमण के दौरान नीतीश कुमार ने वहां उपस्थित स्कूली छात्रों और युवाओं से मुलाकात की और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Nitish Gandhi Ji 1 22Scope News

नीतीश कुमार ने बापू टावर की व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों व कर्मियों से भी बातचीत की

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बापू टावर की व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों एवं कर्मियों से भी बातचीत की और यहां आने वाले आगंतुकों एवं पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

Nitish Gandhi Ji 2 22Scope News

Nitish Gandhi Ji 3 22Scope News

यह भी पढ़े : 4 साल बाद नीतीश कुमार से मिले आरसीपी सिंह, कहा- हमारे नेता थे… हैं और रहेंगे…

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...