DIG की सख्ती का असर, अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई, आशीष तिवारी की बर्खास्तगी की भी सिफारिश

मोतिहारी : चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय एक बार फिर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अपने सख्त रुख के कारण चर्चा में हैं। पुलिस महकमे में कानून और विभागीय अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले अधिकारी के रूप में उनकी पहचान लगातार मजबूत हुई है। इसी कड़ी में भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में विवादों में आए निलंबित कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी के खिलाफ भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया है।

आशीष तिवारी पहले से ही दो गंभीर विभागीय मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं – DIG हरकिशोर राय

सूत्रों के अनुसार, डीआईजी हरकिशोर राय ने आशीष तिवारी के खिलाफ लंबित विभागीय मामलों, उनके सेवा रिकॉर्ड और हालिया विवादों का आकलन करने के बाद पुलिस मुख्यालय को उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने की सिफारिश भेजी है। आशीष तिवारी पहले से ही दो गंभीर विभागीय मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। वर्ष 2023 में उन पर एक महिला पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा था, जबकि वर्ष 2024 में पिपरा थाना में तैनाती के दौरान पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने के मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दिए गए विवादित बयान के बाद SP ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था

हाल ही में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दिए गए विवादित बयान के बाद मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आशीष तिवारी का भरत तिवारी से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। पुलिस महकमे के जानकारों का मानना है कि डीआईजी हरकिशोर राय की कार्यशैली यह संदेश देती है कि अनुशासनहीनता या सेवा नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अब इस मामले में अंतिम निर्णय पुलिस मुख्यालय द्वारा लिया जाना है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में कानून का राज, आगे भी रहेगा, जो भी दोषी होंगे होगी कार्रवाई

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief: RLM ने दिए 3 लाख, BJP-JDU नेताओं ने...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का सिलसिला जारी है। इसी...

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...