Advertisment

शराबबंदी एक भद्दा मजाक, मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे सरकार-माले

बेगूसरायः तीन जिलों में जहरीली शराब से मौत के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला. साथ ही मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार का पुतला दहन किया.

मौके पर नेताओं ने कहा कि अफसरशाही के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. सच्चाई है कि बिहार में शराबबंदी एक  भद्दा मजाक है, यह पूरी तहर फेल है. बिहार सरकार के आला अधिकारी ही अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त हैं.

इस अवसर पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और मद्ध निषेध मंत्री सुनील कुमार के इस्तीफे की मांग की गई. साथ ही साथ  मृतकों के परिजनों को 20-20 लाखों का मुआवजा दिया जाने का मांग की गई.

March 02 22Scope News

नेताओं ने कहा कि हर बार जहरीली शराब से मौत के बाद छोटे अधिकारियों को बलि का बकरा बनाया जाता है. असली गुनाहगार  डीएम-एसपी पर कोई कार्रवाई नहीं होती. शराबबंदी के समय भाकपा माले ने इस कानून का भरपूर समर्थन किया था. लेकिन, नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए की शराबबंदी क्यों फेल है. लोग जहरीली शराब से मर क्यों रहे हैं. शराबबंदी के नाम पर हजारों गरीबों को जेल में ढूंस दिया गया. जबकि शराब के कारोबार में शामिल अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हो रही.

बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शराबबंदी कानून हटाये सरकार : जमशेद अशरफ

 

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...