Patna Police की गिरफ्त से एक और कैदी हुआ फरार, कई मामलों में बेउर जेल में था बंद

पटना: एक तरफ राज्य समेत राजधानी पटना में आपराधिक वारदातों में काफी इजाफा हुआ है और अपराधी कानून को चुनौती देते हुए जब जहां चाहे आपराधिक वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। आपराधिक वारदातों के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपना पीठ तो थपथपा लेती है लेकिन पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान तब लग जाता है जब अपराधी पुलिस गिरफ्त से फरार हो जाता है।

राजधानी पटना में एक बार फिर एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई मामलों में बेउर जेल में बंद अपराधी को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया था जहां से अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अपराधी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

मामले में पीरबहोर थाना में मामला दर्ज कराया गया है वहीं दूसरी तरफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फरार अपराधी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार फरार अपराधी प्रिंस वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध वैशाली के सदर, बिदुपुर, महुआ, भगवानपुर, गोरौल, पातेपुर समेत कई थानों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

अपराधी के खिलाफ सीतामढ़ी के रुन्नी सैदपुर थाना में भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। अपराधी के फरार होने के बाद पटना पुलिस वैशाली पुलिस से संपर्क कर उसके ठिकानों की जानकारी एकत्रित कर रही है साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Lalu Yadav ने पार्टी नेताओं की बुलाई बड़ी बैठक, जुटेंगे सभी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Police Patna Police Patna Police

Patna Police

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...