Dhanbad : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार…

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा पुलिस ने मोटरसाइकल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से 3 चोरी की बाईक समेत कुल 4 बाइक बरामद किया गया है। वहीं रिंच छेनी, हथौड़ी, स्क्रू ड्राइवर समेत बाइक चोरी में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री जब्त हुई है।

Video Report : Dhanbad पुलिस ने बाइक गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

 Dhanbad : एक घर से तीन बाइक बरामद किया गया है

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र-4 के विभिन्न जगहों से दर्जनों मोटर साइकिल की चोरी कर चुके है। एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर और थानेदार सुनील कु रवि के नेतृत्व में छापेमारी कर रमेश सिंह के घर के अंदर से तीन बाइक बरामद किया गया।

वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान बरवाअड्डा बजरंग विहार कॉलोनी रहने वाले रवि कुमार सिंह, बजरंग विहार कॉलोनी के ही मो.दानीश एवं रहमतगंज से मो जाकिर को गिरफ्तार किया गया है। रवि सिंह चोरी की बाइक अपने घर के छुपाकर रखता था। रवि के पिता रमेश सिंह का संरक्षण उन्हें प्राप्त था। रवि बाइक घर के अंदर छुपाकर रखता था उसकी जानकारी पिता को भी थी। चोरी की बाइक को वे लोग जमुई, जामताड़ा एवं अन्य इलाकों में खपाते थे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...