कोलकाता में पांच सितारा होटल में महिला से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

Desk. कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल में एक पार्टी के दौरान महिला से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता में पांच सितारा होटल में महिला से छेड़छाड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि मंगलवार रात करीब 11.50 बजे आरोपी ने महिला और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की और गलत तरीके से छुआ और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के 60 वर्षीय निवासी अरुण कुमार और कोलकाता के 43 वर्षीय रिंकू गुप्ता के रूप में की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, अरुण कुमार पांच सितारा होटल में ठहरे थे और उन्होंने दूसरे आरोपी, जो उनका परिचित बताया जाता है, को परिसर में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों उस पार्टी में शामिल हुए, जहां कथित छेड़छाड़ हुई थी। यह घटना उसी दिन हुई, जब पिछले महीने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ क्रूर बलात्कार और हत्या पर देशव्यापी आक्रोश के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा ने बलात्कार विरोधी विधेयक पारित किया है।

अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून और संशोधन) विधेयक, 2024, विपक्ष द्वारा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश किए गए कानून का समर्थन करने के बाद मंगलवार को सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधेयक में बलात्कार के पीड़िता की मृत्यु हो जाती है यो बेहोश हो जाती है तो दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रस्ताव है। इसके साथ ही बंगाल बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से निपटने वाले केंद्रीय कानूनों में संशोधन करने वाला पहला राज्य बन गया है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...