लाइन होटल पर खाना खाने आये लोगों की होटल स्टाफ की झड़प, तीन होटल स्टाफ जख्मी…

पटना: राजधानी पटना के बिक्रम थानाक्षेत्र में एक लाइन होटल पर होटल स्टाफ और खाना खाने आये लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी धीरे धीरे गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गई जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। घटना बिक्रम थाना क्षेत्र के मसौढा तेलपा गांव स्थित एक लाइन होटल की है। बताया जा रहा है कि लाइन होटल पर कुछ लोग खाना खाने पहुंचे तभी किसी बात पर उनकी होटल के स्टाफ के साथ कहासुनी हो गई।

कहासुनी गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गई जिसमें होटल स्टाफ गुड्डू कुमार, अरुण कुमार और राकेश कुमार जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची तब तक सभी लोग मौके से फरार हो गये। घटना में होटल के मालिक बिकु कुमार ने बताया कि कई वर्षों से मेरा होटल चल रहा है। सोमवार की देर शाम कुछ लोग खाना खाने के लिए आये और वे लोग अचानक होटल स्टाफ और मैनेजर के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – बिहार में खेल के क्षेत्र में भर्ती को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर…

जब मुझे घटना की जानकारी मिली तो मैं वहां पहुंचा लेकिन तब तक सभी बदमाश भाग चुके थे। घटना को लेकर बिक्रम थाना में मामला दर्ज कराया हूं। वहीं बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि एक होटल पर मारपीट की जानकारी मिली। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे वहीं बदमाशों की एक कार और एक बाइक जब्त की गई है। फ़िलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका जबकि तीन लोग जख्मी हैं। घटना की जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   गांव और खेत जब मजबूत बनेगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ‘यूपी और बिहार…’

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img