नए आपराधिक कानून के तहत 2 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

छपरा : देश में नए कानून के बनाए जाने के बाद बिहार का सारण जिला में नए आपराधिक कानून (BNS) के तहत 45 दिन के अंदर तिहरे हत्याकांड के दो दोषियों को न्यायालय से दोषी करार कराकर उन्हें अजीवन कारावास की सजा मुकर्रर किया। सारण जिला ने इतिहास रच दिया है। सारण संभवत देश का वह पहला जिला है जहां नए कानून बीएनएस के तहत हत्या जैसे बड़े आपराधिक मामलों में आरोपियों के विरुद्ध न सिर्फ साक्ष्य इकट्ठा किया। बल्कि तकनीकी साक्ष्य और आरोपियों के गिरफ्तारी के साथ 14 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दिया। आज छपरा व्यवहार न्यायालय ने दोनों आरोपियों सुधांशू कुमार और अंकित कुमार को दोषी करार कर दिया है।

इस संबंध में एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि 17 जुलाई के देर रात रसूलपुर थाना के धानाडीह में प्रेम प्रसंग में दो लड़कियों सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तमाम तकनीकी साक्ष्य जमा किए और इस न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस मामले में पुलिस ने 14 दिन के अंदर आरोप पत्र दाखिल कर दिया और न्यायालय से स्पीडी ट्रायल का अनुरोध किया। छपरा व्यवहार न्यायालय भी हत्याकांड में बीएस के धारा 103(1) 109(1) 329(4) /3(5) के तहत दे दिया है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि 22वें दिन न्यायलय ने उन दोनों आरोपियों को दोषी करार दे दिया और उनके सजा के आज सुनवाई हुई। दोनों आरोपियों को अजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की। सारण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए के प्रावधानों के तहत यह संभवत पूरे देश का पहला मामला है जहां स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों को 45 दिन के अंदर ही मामले का निपटारा कर दिया है और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। इसके लिए उन्होंने टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े : 50 से अधिक अवैध दुकानों और मकानों पर चला बुलडोजर

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Sariya Illegal Stone Mining: बाल्हेडीह जंगल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई...

Sariya Illegal Stone Mining: सरिया पुलिस स्टेशन इलाके के बाल्हेडीह जंगल में चल रही अवैध पत्थर की माइनिंग के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में,...

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...