मंत्री श्रवण ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में राजद का नहीं रहेगा अता-पता

जहानाबाद : जहानाबाद में विकास कार्यों की समीक्षा करने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे थे जहां उन्होंने ग्राम प्लेक्स भवन में पदाधिकारी के साथ बैठक किया। जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा किया एवं लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राजद पार्टी उडदता के लिए जाना जाता है। 2025 के चुनाव में इस पार्टी का कोई अता-पता नहीं रहेगा। जिस तरह से नदियों में बाढ़ आती है कुछ लोग देखते हैं कुछ लोग नहीं देखते हैं। ठीक उसी तरह से तेजस्वी यादव यही हाल होने वाला है। तेजस्वी यादव जितनी यात्रा कर ले बिहार की जनता समझ चुकी है। उनको 2025 के चुनाव में अता-पता नहीं रहेगा। तेजस्वी यादव ने कहा है कि कुछ दिन में जदयू पार्टी समाप्त हो जाएगी। इस पर पलटवार करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू पार्टी का निर्माण हुआ है तब से कुछ लोग समाप्त कर रहे हैं। लेकिन जदूय पार्टी लगातार मजबूत हो रहा है। जो पार्टी समाप्त करना चाह रहे हैं वह खुद समाप्त हो रहे हैं।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मंत्री अशोक चौधरी द्वारा भूमिहार समाज पर एक बयान दिया था। इस पर मंत्री श्रवण ने उनके बयान से किनारा करते हुए कहा कि यह उनके निजी विचार हो सकता है। जदयू पार्टी सभी जाति धर्म एवं मजहब के लोगों के लिए काम किया है और सभी जाति एवं धर्म इस पार्टी से जुड़े हुए हैं और इनको लगातार मदद कर रहे हैं। उन लोगों को भी हमलोग मदद कर रहे हैं। बिहार में लगातार विकास हो रहा है। बिहार मॉडल दूसरे राज्य अपना रहे हैं। बिहार का डंका पूरे भारत में बज रहा है। बिहार लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण ने कहा- अररिया की घटना बेहद ही दुखद, जो भी किया है उनपर होगी कार्रवाई

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...