Hazaribagh : बरकट्ठा और बरही में जंगली हाथियों का तांडव, टूटे घर तो अनाज स्वाहा…

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और बरही प्रखंड में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया है। बरकट्ठा के छुतहरी कटिय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करीब 20 से 25 हाथियों के झुंड ने धावा बोल दिया। विद्यालय का दरवाजा और खिड़की तोड़कर डेढ़ क्विंटल चावल खा गए और गोदाम में रखे सामान को बिखेर दिया।

Hazaribagh : कई घरों को हाथियो ने तोड़ दिया
Hazaribagh : कई घरों को हाथियो ने तोड़ दिया

ये भी पढ़ें- Bokaro : इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

इधर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हाथियों के डर से ग्रामीण पूरी रात आग जलाकर पहरा देते रहे हैं। हाथियों के तांडव से पूरा गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया है।

Hazaribagh : घर की खिड़की तक तोड़ डाला
Hazaribagh : घर की खिड़की तक तोड़ डाला

ये भी पढ़ें- Bokaro Encounter : विवेक मांझी सहित साथ 8 नक्सलियों का मारा जाना झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक जीत-एडीजी ऑपरेशन… 

Hazaribagh : घर तोड़ा और अनाज खा गए हाथी

वहीं बरही प्रखंड के बेहराबाद और तेतरिया भंडारों गांव में भी हाथियों का आतंक देखने को मिला। जंगली हाथियों ने मसोमात की रहने वाली कौशल्या देवी का घर पूरी तरह से तोड़ दिया। हाथियों ने घर में रखे अनाज और अन्य सामानों को नष्ट कर दिया। वहीं गांव के अर्जुन यादव के घर में भी तोड़फोड़ कर खिड़की और अनाज को नुकसान पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : घर के कमरे से संदेहास्पद स्थिति में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, ससुराल वाले फरार… 

gtwest 22Scope News

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता विनोद विश्वकर्मा ने वन विभाग से तत्काल मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने हाथियों के हमलों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह झुंड पहले कोडरमा से बरही की ओर मोड़ा गया था।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...