बिहार BJP इकाई के साथ नड्डा ने की बैठक, चुनाव को लेकर दिया गुरु मंत्र

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए हुए हैं। गया में कार्यक्रम के बाद शुक्रवार की शाम वो राजधानी पटना पहुंचे जहां उन्होंने बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में आगामी उपचुनाव के साथ-साथ, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ मंथन हुआ। इस बैठक में जेपी नड्डा ने संगठन की मजबूती और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरु मंत्र दिया। इसमें डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

विकसित बिहार BJP का लक्ष्य – विजय सिन्हा

वहीं, इस बैठक के बाद डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें ‘विकसित बिहार’ के ‘संकल्प’ को पूरा करना है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से काम करना होगा।

यह भी देखें :

आज दरभंगा जाएंगे जेपी नड्डा

आपको बता दें कि शनिवार को जेपी नड्डा का कार्यक्रम पटना, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में है। सबसे पहले वो पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) जाएंगे। केंद्रीय मंत्री एमएचसीएच में बन रहे नए ब्लॉक को देखेंगे। पटना में पीएमसीएच में निरीक्षण के बाद दरभंगा जाने का उनका कार्यक्रम है। दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करने वाले हैं। दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स बनने वाला है। इसके लिए शोभन बायपास के पास जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके बाद नड्डा दरभंगा और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करने वाले हैं।

BJP 2 22Scope News BJP 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश-नड्डा ने Video कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का किया उद्घाटन

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...