Advertisment

मौसम विभाग का अलर्ट, इस दिन से गरज-चमक के साथ Bihar में होगी बारिश

पटना : बिहार मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे में बता दें कि इस बार तो मौसम में गजब ही उलट-पलट देखन को मिल रहा है। सितंबर का पहला सप्ताह समाप्त हो गया। मॉनसून भी अंतिम चरण में है। ऐसे में अभी भी बिहार में सामान्य से 26 फीसदी वर्षा की कमी बनी हुई है। पिछले दो से तीन दिनों के दौरान राजधानी पटना सहित कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। अब एक बार फिर से 11 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

मौजूदा पूर्वानुमान के अनुसार, 11 सितंबर से 13 सितंबर तक बिहार के अनेक जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि आज यानी आठ सितंबर को पटना सहित 21 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

यह भी देखें :

आज यानी रविवार के प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिम एवं उसके सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके संबंधित एक चक्रवातीय परिसंचरण समुंद्र तल से 7.6 किमी उपर तक बना हुआ है। यह अगले तीन दिनों के दौरान के झारखंड होते हुए यह छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। मॉनसून की टर्फ लाइन बीकानेर और कोटा होते हुए बंगाल की खाड़ी में चिन्हित निम्न दवाब के क्षेत्र से गुजर रही है।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग का अलर्ट, सूबे के कई जिलों में झमाझम बारिश तो कई में होगी वज्रपात

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...